बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

वार्ड संख्या 4 में कांग्रेस प्रत्याशी नैनू देवी प्रजापत के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

पूर्व विधायक मदन प्रजापत एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने किया उद्घाटन, वार्डवासियों ने जीत का दिलाया भरोसा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। नगरपरिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क और चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज वार्ड संख्या 4 की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती नैनू देवी प्रजापत के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ पूर्व विधायक मदन प्रजापत एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मदन प्रजापत एवं जिला अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने उपस्थित वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड संख्या 4 से नैनू देवी प्रजापत को विजयी बनाकर नगरपरिषद में भेजें, ताकि कांग्रेस का बोर्ड बन सके। कांग्रेस का बोर्ड बनने पर वार्ड सहित पूरे शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनप्रतिनिधि जनता के साथ मिलकर काम करने में विश्वास रखते हैं। सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट सहित वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं वार्ड संख्या 4 प्रभारी मुकेश राजपुरोहित, पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गफ्फार खां, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत, वार्ड संख्या 44 के कांग्रेस प्रत्याशी, वार्ड संख्या 3 के कांग्रेस प्रत्याशी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी, पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

चुनाव कार्यालय शुभारंभ के दौरान वार्डवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित वार्डवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी नैनू देवी प्रजापत को समर्थन देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर नगरपरिषद भेजने का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस नेताओं ने वार्डवासियों से अपील की कि विकास, जनसुविधाओं और स्वच्छ एवं बेहतर वार्ड के निर्माण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नैनू देवी प्रजापत के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button