उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
बस्ती में 70वीं जनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न, अमन वर्मा ने हासिल किया प्रथम स्थान

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 02 सितंबर 2026। श्री वाल्मीकि इंटर कॉलेज, बस्ती में 70वीं जनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आयोजक विद्यालय श्री वाल्मीकि इंटर कॉलेज के छात्र अमन वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अशोक इंटर कॉलेज, छावनी के सुलेमान ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि श्री वाल्मीकि इंटर कॉलेज के अमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अमरनाथ मौर्या, सुरेंद्र कुमार शुक्ला एवं अमित कुमार मिश्रा ने निभाई। आयोजन के दौरान विद्यालय के शिक्षक जयप्रकाश सिंह, विजय बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र प्रकाश शुक्ला, शिव शंकर, राम उछाह यादव, ओम प्रकाश पांडेय तथा प्रधान लिपिक रवि प्रकाश सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजन सचिव वेद प्रकाश द्विवेदी ने सभी निर्णायकों, शिक्षकों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel


