उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए युवाओं से आवेदन का आह्वान, 15 सितंबर तक पंजीकरण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 31 अगस्त 2026। भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई, प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक की जानकारी देते हुए जिला समन्वयक डीपीएमयू गोविन्द कुमार ने बताया कि भारत कौशल प्रतियोगिता के तहत जनपद के अधिक से अधिक इच्छुक युवाओं को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक आयु के युवा भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 63 ट्रेड निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी रुचि एवं कौशल के अनुसार इनमें से किसी भी ट्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के कौशल का परीक्षण क्रमशः जनपद, मंडल, राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर किया जाएगा।
जिला समन्वयक ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को भारत सरकार के स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों के माध्यम से पात्र एवं इच्छुक युवाओं तक प्रतियोगिता की जानकारी पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। प्रतियोगिता को युवाओं के कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button