बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा का पदस्थापन समारोह संपन्न
*शिक्षा, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा आवश्यक _डॉ ललित के पंवार* *हितेंद्र छाजेड़ अध्यक्ष व सीए अभिषेक जिंदल बने सचिव*

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा:
नाकोडा रोड स्थित रॉयल हेरिटेज में रोटरी क्लब बालोतरा का वर्ष 2026-27 का भव्य पदस्थापन समारोह संपन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष सीए पवन कुमार गर्ग ने स्वागत करते हुए, सचिव ने सेवा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर क्लब के वर्ष 2025-26 के भामाशाहों व उत्कृष्ट सदस्यों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी, नीति आयोग सदस्य डॉ. ललित के. पंवार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, तकनीकी साक्षरता और सर्वसुलभ शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने क्लब से एक ग्रामीण स्कूल को गोद लेकर उसे ‘मॉडल स्कूल’ बनाने का आग्रह किया। पदस्थापन अधिकारी रोटरी प्रांतपाल (2028-29 )रो. विक्रम ठक्कर ने रोटरी के पारदर्शी सेवा कार्यों का महत्व समझाते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. हितेंद्र छाजेड़, सचिव सीए अभिषेक जिंदल और नए निदेशक मंडल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विशिष्ट अतिथि डॉ. दामोदर व्यास ने ‘स्वयं से पहले सेवा’ को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए युवाओं में बढ़ते नशे और साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। सह प्रांतपाल सीए राजेश सिंघल ने डिस्ट्रिक्ट प्रकल्पों की जानकारी दी और क्लब के जमीनी सेवा कार्यों की सराहना की।
शपथ के बाद अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़ ने अपनी कार्ययोजना में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता बताया। वहीं, सचिव सीए अभिषेक जिंदल ने पिछले 60 दिनों का प्रतिवेदन रखते हुए स्पष्ट किया, “हमारी टीम का लक्ष्य प्रकल्पों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक और स्थायी बदलाव लाना है।”
समारोह में मुख्य अतिथि का परिचय मीडिया प्रमुख सीए ओमप्रकाश बांठिया और अध्यक्ष का परिचय रो. लिलेश बालर ने दिया। कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया व संयुक्त सचिव सौरभ व्यास के सहयोग से रो. परमेंद्र बाफना ने कुशल मंच संचालन किया। अंत में उपाध्यक्ष भरत गोलेचा ने सभी अतिथियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


