बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में ब्रह्माकुमारी संस्थान ने रोटरी क्लब पदाधिकारियों को बांधी राखी, सुख-समृद्धि की दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान की ओर से रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में बालोतरा ब्रह्माकुमारी भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को कुमकुम तिलक लगाकर पवित्र राखी बांधी तथा उनके भावी जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएं की।

इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व सह प्रांतपाल ओम प्रकाश बांठिया ने ब्रह्माकुमारी संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष समाज में नैतिक मूल्यों के उत्थान, नशामुक्त जीवन, आपसी प्रेम-सौहार्द, बंधुत्व और विश्वास की भावना को मजबूत करने के लिए राजयोग कार्यक्रमों के साथ रक्षा बंधन का विशेष आयोजन किया जाता है। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दीदी रज्जू बहन, उमा दीदी एवं अस्मिताबेन सहित अन्य राजयोगिनी बहनों ने रोटरी क्लब अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुडिया, पूर्व अध्यक्ष कैलाश गर्ग, निदेशक छगनलाल तातेड सहित क्लब के सदस्यों को राखी बांधी।

रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा पिछले वर्षों में क्लब में आयोजित किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी व्यक्तित्व विकास, तनाव मुक्ति, नैतिक मूल्यों एवं राजयोग से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने का अनुरोध किया।

ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी बहनों ने भी रोटरी क्लब के सहयोग से आगे ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में रक्षा बंधन के माध्यम से भाई-बहन के पवित्र संबंध के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button