देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

डॉ. सिद्धार्थ असवाल बीजेपी राजस्थान चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। बीकानेर के जाने-माने मनोचिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ असवाल को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की प्रदेश टीम में ‘चिकित्सा प्रकोष्ठ’ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है।

डॉ. असवाल की इस नई संगठनात्मक जिम्मेदारी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ की अनुसंशा पर परकोस्ट प्रभारी श्री विजेंद्र पूनिया के द्वारा की गई ह । इस नियुक्ति पर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलए श्री बिहारी लाल बिश्नोई, प्रदेश के मीडिया प्रभारी श्री दशरथ सिंह शेखावत, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष श्री जालम सिंह भाटी, पूर्व ज़िलाध्यक्ष श्री अखलेश सिंह , गंगानगर प्रभारी श्री अनिल शुक्ला , बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं भाजपा के संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की ।

नेताओं ने उम्मीद जताई कि डॉ. सिद्धार्थ असवाल के लंबे चिकित्सीय अनुभव और सांगठनिक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अपनी नियुक्ति पर डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर आमजन की सेवा में तत्पर रहेंगे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button