अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य
आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त को संस्थापक स्वर्गीय ओपी यादव जी की स्मृति में रेडक्रॉस का लगेगा रक्तदान शिविर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
युवा जीवन रक्षक समिति भिवाड़ी जो पिछले करीब 11 वर्षों से भिवाड़ी, तिजारा, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, नोएडा, सोनीपत, पानीपत, दिल्ली क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है, आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल विजय श्री ने बताया कि युवा जीवन रक्षक समिति भिवाड़ी के संरक्षक एवम संजोयक दिनेश बेदी एवं जिला रेड क्रॉस संस्था के जिला सचिव डॉक्टर रूप सिंह के सहयोग से 22 अगस्त को आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल नजदीक भिवाड़ी मोड़ में आरपीएस शिक्षा संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय डॉ ओपी यादव जी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में पूरे विश्व में युद्ध की स्थिति में घायल सैनिकों और आमजन को रक्त उपलब्ध करवाने वाली रेडक्रॉस की अलवर संस्था से मिलकर 66 वा रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है जिसमें भिवाड़ी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और आसपास क्षेत्र के रक्तदाता हिस्सा लेंगे और रेड क्रॉस संस्था अलवर की ओर से मेडिकल टीम आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा में आ रही है!

Subscribe to my channel

