बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भील बस्ती जसोल विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

       महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भील बस्ती जसोल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य कुन्दनसिंह महेचा, पूर्व सरपंच ईश्वरसिंह चौहान, समाजसेवी वीराराम तीरगर, एसएमसी अध्यक्ष कानाराम भील, हीराराम भील द्वारा राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् शिक्षामंत्री द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश का वाचन किया गया। विद्यालय के बालक- बालिकाओं द्वारा राजस्थानी संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

      सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जोगाराम भील द्वारा पारितोषिक के रूप में पाठ्यसामग्री वितरित की गई। माता राणी भटियाणी मंदिर संस्थान जसोल द्वारा विद्यालय में मिष्टान्न की व्यवस्था की गई। मंदिर संस्थान अध्यक्ष रावल श्री किशनसिंह जसोल द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश का वाचन किया गया। एसएमसी अध्यक्ष कानाराम भील द्वारा फल वितरित किए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित अभिभावकों एवं नगरवासियों द्वारा विद्यालय विकास हेतु नकद राशि भेंट की गई, विद्यालय में छत पंखे देने एवं आगामी समारोह की व्यवस्थाओं संबंधी घोषणाएं की गई।

     समाजसेवी वीराराम तीरगर ने समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि गरीब एवं दलित वर्ग के बच्चों के लिए सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। बच्चों को नियमित विद्यालय भेजकर बच्चों को पढ़ाएं एवं विद्यालय विकास में योगदान दें। प्रधानाचार्य कुन्दनसिंह महेचा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया। अध्यापक ठाकराराम प्रजापत ने कार्यक्रम का संचालन किया।

   समारोह में अनुशासन व्यवस्था प्रभारी हनुमंतसिंह इंदा, रमेश दान, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रीति चौधरी, तनिषा शेखावत, दिव्यांशी शर्मा, शारीरिक व्यायाम प्रभारी किशनाराम सुथार,अनुजपालसिंह, एसएमसी सदस्य हनुमानसिंह चौहान, श्रवणसिंह गोयल, ओमप्रकाश मेघवाल,सांवलराम सागर, राणाराम भील, जोगाराम भील, सीताराम वैष्णव, नागराज दमामी, पुखराज, छगनाराम भील, तगाराम तीरगर, सिकंदर खान, गेननाथ, लालसिंह चौहान उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button