बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री रणजीत शिक्षा एवं सेवा संस्थान को आर्थिक सहयोग, बीडीओ राणाराम जी आदरा ने ग्रहण की साधारण सदस्यता

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 12 अगस्त 2026। श्री रणजीत आश्रम, बालोतरा में शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में कार्यरत श्री रणजीत शिक्षा एवं सेवा संस्थान के प्रति सहयोग और विश्वास व्यक्त करते हुए राणाराम जी आदरा, बीडीओ साहब ने ₹1,100 की नकद राशि देकर संस्थान की साधारण सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर संस्थान की ओर से राणाराम जी आदरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनका यह सहयोग शिक्षा, सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण है। संस्थान पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके इस सहयोग से समाज के अन्य महानुभाव भी प्रेरित होंगे और जरूरतमंद विद्यार्थियों तथा सामाजिक सेवा कार्यों के लिए संस्थान को आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे।
संस्थान के प्रवक्ता मालाराम मेघवाल बागुंडी ने कहा कि समाज के जागरूक एवं जिम्मेदार लोगों का सहयोग संस्थान के सेवा कार्यों को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने राणाराम जी आदरा के उदार सहयोग के लिए हृदय से आभार जताते हुए कहा कि उनका यह योगदान जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता और सामाजिक सेवा गतिविधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री अमृतराम जी महाराज, रणजीत आश्रम बालोतरा, संस्थान के उपाध्यक्ष बाबूलाल जी नामा भाण्डियावास, मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान के महासचिव भंवरलाल जी सांखला, संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकरलाल जी बोस कालूड़ी, संस्थान प्रवक्ता मालाराम मेघवाल बागुंडी, लक्ष्मण जी वेगड़ वोरावास, हंसराज जी बारूपाल तथा ताराचंद जी मेघवाल ठेकेदार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संस्थान की ओर से बाबा रामदेव जी से प्रार्थना की गई कि राणाराम जी आदरा निरंतर प्रगति करें और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान इसी प्रकार बना रहे।

Subscribe to my channel


