बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तेयुप जसोल द्वारा सामाजिक उत्थान कार्यशाला का आयोजन
तेयुप युवा साथियो ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – 12 अगस्त 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद जसोल के तत्वावधान में “सामाजिक उत्थान कार्यशाला” स्थानीय नाकोड़ा रोड़ स्तिथ न्यू तेरापंथ भवन में आयोजित की गई।
सामाजिक उत्थान विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रसिद्ध सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमलेश ढेलड़िया ( बालोतरा ) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा यह न सोचें कि समाज ने हमें क्या दिया है, बल्कि वह यह सोचे कि हमने समाज के लिए क्या किया है। समाज अकेले से नहीं अपितु सबके सहयोग से चलता है।
कार्यशाला में जसोल सभा अध्यक्ष गौतमचंद ढेलड़िया,तेयुप जसोल अध्यक्ष भरत बोकड़िया, निवर्तमान अध्यक्ष रिषभ बुरड़ एवं मंचासीन अतिथियों ने शाल्यार्पण द्वारा मुख्य वक्ता कमलेश ढेलड़िया का स्वागत कर बहुमान किया। इससे पूर्व प्रवीण भंसाली ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया।ज्ञानशाला प्रभारी डूंगरचंद सालेचा ने भी अपने विचार रखे एवं सभा सह मंत्री जितेंद्र जे. सालेचा ने काव्य पाठ किया। जेटीऐन प्रतिनिधि कान्तिलाल ढ़ेलडिया ने भी उपास्तिथ थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय वैदमेहता एवं आभार ज्ञापन महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता मेहता ने किया। अंत मे कार्यक्रम के पश्चात गेट टू गेदर प्रोग्राम आयोजित हुआ।

Subscribe to my channel


