बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने विद्यार्थियों को वितरित की अभ्यास पुस्तिकाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, खारकियो की ढाणी में छात्र-छात्राओं को अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान संरक्षक पारसमल भंडारी ने शा. पुखराज पारसमल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही अभ्यास पुस्तिकाओं के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना उनके शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।

महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने अपेक्स के पूर्व महासचिव पारसमल गोलेछा के सहयोग से समय-समय पर किए जा रहे सेवा कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने तथा भविष्य में राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा एवं केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं उच्च शिक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार की प्रधान श्रीमती शर्मा ने स्वागत भाषण दिया तथा विद्यालय में समय-समय पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के लिए पदाधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। ट्रस्ट के ट्रस्टी किशोर गोलेछा का भी विशेष सम्मान किया गया।

अशोक व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गौतम दाती, कोषाध्यक्ष महावीर बोकड़िया, भंवरलाल भंडारी, लोकेश परिहार, धर्मेंद्र परिहार, सोनी सहित महावीर इंटरनेशनल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीतिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button