देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कृष्णा सेवा संस्थान ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर चलाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, नागरिकों से घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का किया आह्वान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

आगामी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी को लेकर कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आमजन को देशभक्ति के रंग में रंगने और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने का विशेष आह्वान किया गया है। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे के नेतृत्व में सरंक्षक अशोक व्यास, भंवर लाल भंडारी, अरुण श्रीवास्तव सहित कृष्णा खेल संस्थान सदस्यों द्वारा स्थानीय रोजड़ा वेरा मैदान, अग्रवाल पंचायत में सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगवाने का संकल्प लिया।कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तिरंगा फहराकर नागरिकों को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया।

 धर्मेंद्र दवे ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता और अनगिनत वीरों के त्याग तथा बलिदान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देशभक्ति के संकल्प को दोहराने का दिन है। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक 15 अगस्त के पावन अवसर पर अपने घर और कार्यस्थल पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराए तथा आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करे।इसके साथ ही संस्थान द्वारा 15 अगस्त तक निशुल्क तिरंगे भी वितरित किए जाएंगे ताकि यह अभियान प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक घर तक पहुंचे।

अशोक व्यास ने सभी युवाओं को तिरंगे व 15 अगस्त के इतिहास के बारे में अवगत करवाया व कहा कि इस अभियान में सहभागिता करना हमारे लिए गौरव का विषय है हम सभी को राष्ट्रीय भावना के साथ आमजन को तिरंगा लगवाने व उसका सरंक्षण, सम्मान व सुरक्षा करने को लेकर जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संस्था के सदस्यों ने तिरंगे को हाथों में लेकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए और क्षेत्र में हर घर तक तिरंगा पहुँचाने के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर अध्यक्ष आनंद मेहता, उपाध्यक्ष पवन गहलोत,नितेश निम्बार्क, सचिव दिलीप अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह,सुजीत जीरावला, नवनीत भाटीया, कुशल ओझा, जगदीश जाखड़, दीक्षित त्रिवेदी, अमित दवे, विजय त्रिवेदी, राम अग्रवाल, मनीष पालीवाल, दिनेश प्रजापत, भरत राजपुरोहित, भरत भाटी, दिनेश प्रजापत, अवदेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, सोनू जाट, कमलेश कुमार, निखिल जोशी, हितेश मुनोत व संस्थान के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button