बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने किया नाहटा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 7 अगस्त। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई।

उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान आपातकालीन कक्ष, विभिन्न वार्डों, टीकाकरण केंद्र, जांच केंद्र सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से उपचार एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही चिकित्सकों एवं चिकित्सा कार्मिकों से उपलब्ध संसाधनों, मरीजों की संख्या तथा चिकित्सा सेवाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।

उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई तथा मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। चिकित्सा कार्मिकों को मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए कहा।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि आमजन को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी एवं बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button