बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मां का दूध शिशु के लिए अमृत तुल्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
इनर व्हील क्लब बालोतरा द्वारा ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ के उपलक्ष में राजकीय नाहटा अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल में भर्ती नव प्रसूता महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई।
क्लब की अध्यक्ष बबली पाटोदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए मां का दूध अत्यंत आवश्यक है जो उसे रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। इसलिए प्रत्येक मां को कम से कम 6 माह तक शिशु को केवल स्तनपान कराना चाहिए।
इस दौरान क्लब की सदस्यों ने प्रसूति एवं शिशु वार्ड में जाकर महिलाओं को बादाम के पैकेट, सेब और बिस्किट के पोषण किट भेंट किए। साथ ही स्तनपान के लाभों और मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी वाले पेम्पलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में क्लब सचिव चित्रा श्रीमाली, चार्टर प्रेसिडेंट रजनी शिवनानी, रंजना खरे व ममता श्रीश्रीमाल सहित क्लब की अन्य सदस्याऐं उपस्थित थीं ।अस्पताल प्रशासन की ओर से नर्सिंग स्टाफ प्रकाश ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
अस्पताल प्रशासन और प्रसूता महिलाओं ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Subscribe to my channel


