बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा जसोल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया गया जोर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, जसोल की कार्यकारिणी की बैठक सभा अध्यक्ष श्री गौतमचंद ढेलाड़िया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महासभा के संगठनात्मक दिशा-निर्देशों तथा विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जोधपुर संभाग प्रभारी श्री गौतमजी सालेचा एवं महासभा के कार्यकारिणी सदस्य तथा जसोल सभा के प्रभारी श्री धनराजजी ओस्तवाल संगठन यात्रा के तहत उपस्थित रहे। उन्होंने महासभा द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से महासभा के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण से ही संभव है।
बैठक में सघन साधना शिविर संयोजक डूंगरचंद सालेचा, उपाध्यक्ष मदनलाल सालेचा, कोषाध्यक्ष कैलाश कोठारी, सह मंत्री जितेन्द्र सालेचा, नरेश छाजेड़, संगठन मंत्री जयंतीलाल जीरावला सहित सभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन हित में सामूहिक सहयोग और सक्रिय सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।

Subscribe to my channel


