बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

बालोतरा: रोटरी क्लब के 9 दिवसीय विशाल आयुर्वेद एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा के तत्वावधान में स्थानीय जागीड़ रोटरी भवन में 9 दिवसीय ‘विशाल आयुर्वेद एक्यूप्रेशर एवं चिकित्सा शिविर’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि, राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) बालोतरा के डिप्टी कमिश्नर श्री अमित वैष्णव ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने बिना औषधि के एक्यूप्रेशर और सुजोक पद्धति से इलाज की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह शिविर 15 अगस्त तक चलेगा, जिसमें थेरेपिस्ट प्रमोद कुमावत एवं रामकुमार प्रजापत द्वारा असाध्य रोगों का उपचार किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब अध्यक्ष हितेन्द्र छाजेड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पूर्ण समर्पण के साथ सेवा कार्य करने के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी पुनीत अवसर पर क्लब द्वारा संचालित ‘घेवरचंद नाहटा उपकरण केंद्र’ के अंतर्गत जन सेवा हेतु 2 नए मेडिकल बेड, 12 वॉकर और 1 ऑक्सीजन मशीन का भी विधिवत लोकार्पण किया गया।

क्लब सचिव सीए अभिषेक जिंदल ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि रोटरी क्लब आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेद जैसी वैकल्पिक चिकित्सा को भी समान महत्व देता है और भविष्य में भी ऐसे कई हेल्थ एंड वेलनेस शिविर आयोजित किए जाएंगे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री अमित वैष्णव का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर बहुमान किया गया।

रोटरी न्यूज़ डायरेक्टर सीए ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि इस अवसर पर उपाध्यक्ष भरत भंसाली, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेश सिंघल, पास्ट असिस्टेंट गवर्नर लीलेश बालड़, भावी अध्यक्ष महावीर गोलेछा, शिविर संयोजक भरत गोलेछा व जितेन्द्र माहेश्वरी, तथा सदस्य अभिषेक गुप्ता, संजय सिंघल, पवन माहेश्वरी सहित अन्य रोटेरियन साथी उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button