बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अभातेयुप राष्ट्रीय सह मंत्री की संगठन यात्रा

जसोल परिषद सार संभाल यात्रा के तहत स्वागत कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

दिनांक:- 03 अगस्त 2026
तेरापंथ युवक परिषद्, जसोल में संगठन यात्रा का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पधारे सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत परिषद् के अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा दुपट्टा पहनाकर आत्मीय भाव से किया गया।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद्, किशोर मंडल एवं कन्या मंडल के अनेक सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष भरत बोकड़िया ने जसोल की गौरवशाली धार्मिक परंपरा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जसोल से वर्तमान में कुल 33 साधु साध्वी दीक्षिता है। ये क्षेत्र तेरापंथ धर्मसंघ की सेवा एवं साधना में सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि युवक परिषद् वर्षभर सेवा, संस्कार व संगठन अलावा अनेक रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन करती है तथा विभिन्न कार्यशालाओं में भी जसोल की विशेष एवं उल्लेखनीय सहभागिता रहती है।
सबसे गर्व का विषय यह रहा कि तेरापंथ धर्मसंघ में दीक्षाओं की दृष्टि से जसोल का स्थान चौथे नंबर पर है। यह जानकारी सुनकर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने नगर और धर्मसंघ के प्रति गर्व एवं प्रेरणा का अनुभव किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का आगाज विजय गीत से हुआ। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन भी हुआ।
कार्य्रकम में अभातेयुप राष्ट्रीय सह मंत्री अंकुर लूणिया, डूंगरचन्द सालेचा, संजय वैद मेहता, कान्तिलाल ढ़ेलडिया, अभातेयुप सदस्य रोशन नाहर ( पाली ), तरुण भन्साली सहित प्रबुद्ध वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। संगठन यात्रा का यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा। सहमंत्री लूणिया ने जसोल तेयुप अध्यक्ष भरत बोकड़िया को लेबल पिन से सम्मानित किया गया। साथ ही सम्मानित अतिथियों द्वारा तेयुप जसोल के बैनरतले होने वाले आगामी कार्यक्रमो के बैनर का विमोचन करवाया गया।
कार्यक्रम अभातेयुप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप ओस्तवाल, हसमुख जीरावला, तेरापन्थ सभा अध्यक्ष गौतमचन्द ढ़ेलडिया, कोषाध्यक्ष कैलाश कोठारी, संगठन मंत्री जयंतिलाल जीरावला, मनीष बोकड़िया, जितेंद्र मंडोत सहित पदाधिकारी व सदस्य उपास्तिथ थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कान्तिलाल ढ़ेलडिया ने किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button