बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य जागरूकता: रोटरी क्लब ने रामसीन मूंगड़ा विद्यालय में किया पौधारोपण, ट्री-गार्ड किए भेंट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा*

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा अपने पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प के तहत राजकीय बालिका विद्यालय, रामसीन मूंगड़ा में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब द्वारा न केवल पौधे लगाए गए, बल्कि उनकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ट्री-गार्ड भी उपलब्ध कराए गए और मौके पर ही सभी पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बोहरा ने रोटरी क्लब द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी विद्यालय के विकास और छात्राओं के हित में रोटरी क्लब का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। इस पर क्लब के अध्यक्ष रो. हितेन्द्र छाजेड़ और सचिव रो. सी.ए. अभिषेक जिंदल ने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी हरसंभव सहायता और जनसेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

चूंकि यह एक बालिका विद्यालय है, जहां विभिन्न कक्षाओं में लगभग 450 छात्राएं अध्ययनरत हैं, इसे ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने विद्यालय में एक ‘सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर’ आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। छात्राओं के स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़ी इस महत्वपूर्ण पहल का विद्यालय प्रबंधन ने सहर्ष स्वागत किया और क्लब को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस शिविर के आयोजन हेतु विद्यालय की ओर से एक उचित समय निर्धारित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी ओम बांठिया ने बताया कि समाज को “एक पेड़ – अनेक जिंदगी” का सार्थक संदेश देने वाले इस पुनीत कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष हितेन्द्र छाजेड़, सचिव सी.ए. अभिषेक जिंदल, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया और उपाध्यक्ष भरत गोलेछा ,क्लब सदस्य धर्मेन्द्र दवे, भंवरलाल राठी, दीपक गुप्ता और मांगीलाल मालू ने अपने हाथों से पौधों का रोपण किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button