बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा उद्योग संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज, CETP से जुड़े उद्योगों की समस्याओं पर होगी चर्चा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 1 अगस्त 2026।

बालोतरा उद्योग संघर्ष समिति की ओर से आज शनिवार को स्थानीय लघु उद्योग मंडल भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य CETP (कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) से जुड़े उद्योगों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं के समाधान तथा बंद पड़े उद्योगों को पुनः सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए रणनीति तैयार करना रहा।

समिति ने विशेष रूप से उन सभी उद्योगों के मालिकों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों से अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया, जिनके उद्योग CETP से जुड़े हुए हैं। समिति का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में उद्योगों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए सभी उद्यमियों की एकजुटता बेहद आवश्यक है।

समिति के अनुसार, आज की बैठक में बालोतरा CETP ट्रस्ट के पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना जताई गई। संघर्ष समिति ने बताया कि ट्रस्ट को दिए गए पत्र के बाद उन्हें सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है और उम्मीद है कि पदाधिकारी बैठक में उपस्थित होकर उद्योगों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

बैठक में उद्योगों को दोबारा सुचारू रूप से शुरू कराने, CETP से संबंधित मुद्दों के समाधान तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। संघर्ष समिति ने सभी उद्यमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में भाग लेकर अपने सुझाव दें, ताकि उद्योगों के हित में प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।

निवेदक: बालोतरा उद्योग संघर्ष समिति।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button