LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सिंगाही पुलिस की कार्रवाई

 

रिपोर्ट: वैद्यराज संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 26 जुलाई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंगाही पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिंगाही के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार, 26 जुलाई 2026 को थाना सिंगाही में पंजीकृत एक मामले में वांछित अभियुक्त को खैरीगढ़ तिराहा से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयपाल यादव (27 वर्ष) पुत्र हवा सिंह, निवासी ग्राम कौथल कलां, थाना महेन्द्रगढ़ सदर, जिला महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 0011/2026 के तहत धारा 87, 137(2), 64(2)(च) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

– उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह

– कांस्टेबल पोपिल बंसला

– कांस्टेबल सतीश कुमार

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button