देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में 11 हजार हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ की तैयारियां अंतिम चरण में, शहरभर में पीले चावल बांटकर दिया जा रहा निमंत्रण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 26 जुलाई। वंदे मातरम टीम बीकानेर द्वारा 28 जुलाई को आयोजित होने वाले 11 हजार हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को शहरभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों और मोहल्लों में जाकर श्रद्धालुओं को पीले चावल एवं आमंत्रण पत्र (पंपलेट) वितरित कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

वंदे मातरम टीम के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर एवं कार्यक्रम संयोजक मास्टर भंवरलाल लिम्बा ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। टीम के कार्यकर्ताओं ने 10 अलग-अलग टोलियां बनाकर शहर के करीब 40 मंदिरों में कार्यक्रम के बैनर लगाए और वहां आने वाले श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।

जनसंपर्क अभियान के तहत प्रताप बस्ती, भीनासर, गंगाशहर, चोपड़ा बाड़ी, करनी नगर, सुदर्शन नगर, जेल रोड, सुनारों का मोहल्ला, पटेल नगर, नायकों की बस्ती, पारीक चौक, बंगला नगर, पुगल रोड, मुरलीधर, नथूसर गेट सहित अनेक क्षेत्रों में घर-घर और दुकानों तक पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संत-महात्माओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी संपर्क अभियान चलाया गया। इस क्रम में महामंडलेश्वर विशोकानंद जी, महंत सरजू दास जी, महंत लक्ष्मी नारायण जी सहित अन्य संतों को आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए अलग से 10 सदस्यीय टीम बनाई गई है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर मंच, माइक, टेंट, स्वागत, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं।

आयोजन के अनुसार 28 जुलाई (मंगलवार) शाम 5 बजे हीरेश्वर महादेव मंदिर परिसर, बीकानेर में 11 हजार श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button