LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा 1188 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय,स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
*खीरी पुलिस*
*थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा 1188 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*दिनांक: 25.07.2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा० ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी महोदय के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 25.07.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा, 1188 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद करते हुये अभियुक्त प्रदीप कुमार तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी निवासी शिवकालोनी कमलापुर थाना कोतवाली सदर जिला खीरी को रिस्टल कम्पनी के पीछे खाली प्लाटिंग उदयपुर महेवा से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर कोतवाली सदर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुये अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय, खीरी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*
प्रदीप कुमार तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी निवासी शिवकालोनी कमलापुर थाना कोतवाली सदर जिला खीरी
*बरामदगी का विवरण*
1188 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1.उ0नि0 संचित यादव
2.उ0नि0 गौरव कुमार
3.का0 राहुल कुमार
4.का0 अंकित चौधरी


Subscribe to my channel


