देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गौ सम्मान में पताकाए लहराई गौ भक्तों ने किया नाम संकीर्तन । शुक्रवार को होगी सामूहिक प्रार्थना

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। कानासर फांटा संत भावनाथ आश्रम स्थित गौ शाला में 5 दिवसीय गौ सम्मान अनुष्ठान के तीसरे दिन 301 पताकाएं गौ शाला क्षेत्र में लगाई गई।
अनुष्ठान के संयोजक प्रहलाद ओझा ‘भैरूं’ ने बताया कि प्रत्येक पताका लगाने से पूर्व गौ भक्तों द्वारा एक नाम हजार जाप एवं संकीर्तन किया गया तथा इन सभी पर कुकू, केशर, चंदन और कपूर से स्वस्तिक, त्रिशूल, डमरू,अष्टदल बनाए गए।
गुरुवार को गौ शाला क्षेत्र में पेड़ों पर,धोरों पर ट्रैक्टर आदि से पताकाएं लगाने, नाम जाप एवं संकीर्तन में धनसिंह चौधरी,श्रवण राम राजपुरोहित, ओम कुमावत,लक्ष्मण गुरिया,भूरमल कुम्भार,केशरी सिंह राजपूत एवं कमल माली आदि ने अपनी टीम के साथ भाग लिया और सेवाएं दी। गौ शाला एवं आश्रम के अधिष्ठाता संत भावनाथ महाराज ने बताया कि कुल 551 ध्वजाएं लगाई जानी है अभी 250 पताकाएं लगाई जानी शेष है,जिसमें 11 विशेष पताकाएं जो 25 फुट की होगी उनको गौ शाला क्षेत्र में रेत के ऊंचे टीबों पर लगाया जाएगा ।गौ शाला में उस समय सामूहिक जाप एवं सामूहिक प्रार्थना भी की जाएगी।

Subscribe to my channel


