धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री करणी कथा के दूसरे दिन हुआ माँ करणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। माँ करणी की पावन नगरी बीकानेर में आयोजित श्री करणी कथा के दूसरे दिवस बुधवार, 22 जुलाई 2026 को कथा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथा वाचक आरती जी रांकावत ने कथा के दौरान माँ करणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया तथा विवाह से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों को श्रद्धालुओं के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया।
कथा के दौरान माँ करणी के विवाह प्रसंग से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण किया और माँ करणी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्री करणी कथा का आयोजन 21 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक करणी माता इंद्र बाईसा मंदिर के पास पार्क, बी सेक्टर, सादुलगंज, बीकानेर में किया जा रहा है। कथा का समापन 23 जुलाई को होगा।

Subscribe to my channel


