देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
खेजड़ी बचाने की फिर उठी आवाज, अवैध कटाई पर आंदोलन होगा और उग्र

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। खेजड़ी बचाओ आंदोलन से जुड़े ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने आरोप लगाया है कि पहले धरना-प्रदर्शन और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बावजूद गांवों में खेजड़ी के पेड़ों की अवैध कटाई लगातार जारी है। इससे क्षेत्र के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों ने कहा कि खेजड़ी राजस्थान की जीवनरेखा और पर्यावरण संतुलन का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन इसके बावजूद लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा खेजड़ी की अवैध कटाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और कटाई नहीं रुकी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके लिए व्यापक जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन तथा अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों से संघर्ष किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
आंदोलनकारियों ने आमजन से भी खेजड़ी संरक्षण के लिए आगे आने और पर्यावरण बचाने के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Subscribe to my channel


