बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आनंद मार्गी आश्रम के बच्चों ने तेजा गार्डन में मनाई यादगार पिकनिक, स्विमिंग और स्वादिष्ट भोजन का लिया आनंद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। आनंद मार्गी आश्रम के बच्चों के लिए रविवार का दिन खुशियों और उल्लास से भरपूर रहा। आश्रम के बच्चों ने उनकी देखभाल करने वाली दीदी के साथ तेजा गार्डन में आयोजित पिकनिक का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान बच्चों ने स्विमिंग का लुत्फ उठाया और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए दिन को यादगार बनाया।

तेजा गार्डन के संचालक गणेश चौधरी ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए आश्रम के बच्चों के लिए विशेष रियायत प्रदान की, जिससे यह आयोजन और भी सफल एवं सुखद बन सका।

इस अवसर पर जोड़ बीड़ भेरूनाथ स्माइल ग्रुप के मेघनाथ गहलोत एवं अलका पारीक ने भी अपना सहयोग देकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। उनके सहयोग से बच्चों को मनोरंजन, स्नेह और अपनत्व से भरे अविस्मरणीय पल मिले।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे सामाजिक आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें समाज के स्नेह और अपनत्व का एहसास कराते हैं। सभी सहयोगियों के प्रति आश्रम परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button