देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

माउंटेन ड्यू की अड्डा स्टोरीज को डिस्कवर करने के लिए ऋतिक रोशन ने फैन्स को किया इनवाइट

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 

बीकानेर : साहस और रोमांच के पर्यायवाची बने आइकॉनिक बेवरेज ब्रांड माउंटेन ड्यू® ने माउंटेन ड्यू® अड्डा स्टोरीज की शुरुआत की है। यह नया स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म है, जहां दोस्ती, माइक्रो-ड्रामा स्टोरीटेलिंग और एनीमे-इंस्पायर्ड विजुअल्स को साथ लाते हुए माउंटेन ड्यू® अड्डा से शुरू होने वाली रोमांच की कहानियों का जश्न मनाया जाएगा। पहली फिल्म के साथ कैंपेन को लॉन्च किया गया है। इसके साथ ब्रांड एंबेसडर ऋतिक रोशन के साथ एक कॉन्टेस्ट वीडियो भी जारी किया गया है। उन्होंने सभी प्रशंसकों को फिल्म में माउंटेन ड्यू® को खोजने के की चुनौती दी है, जिसे ‘एमडी’ के रूप में फिल्म के अंदर कई जगहों पर दर्शाया गया है। इन्हें खोजकर फैन्स को ऋतिक से मुलाकात का मौका मिल सकता है।

अभियान की शुरुआत को लेकर पेप्सिको इंडिया में माउंटेन ड्यू® की कैटेगरी हेड आकांक्षा दलाल ने कहा, “माउंटेन ड्यू हमेशा से साहस की भावना और ‘डर के आगे जीत है’ के विश्वास का जश्न मनाता रहा है। माउंटेन ड्यू अड्डा स्टोरीज के माध्यम से हम आज के युवाओं के लिए इस सोच को एक नए अंदाज में पेश कर रहे हैं। यह अभियान दोस्ती, सच्ची बातचीत और रोजाना की उन जगहों को केंद्र में रखता है, जहां साहसिक और अलग सोच वाले विचार पैदा होते हैं। वास्तविक कहानियों को हैंडक्राफ्टेड एनिमेटेड विजुअल्स के साथ जोड़कर हम एक ऐसा स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जो सांस्कृतिक रूप से युवाओं से जुड़ता है, मनोरंजक है और माउंटेन ड्यू की निडर सोच को पूरी तरह दर्शाता है।”

अभियान के बारे में बात करते हुए लियो, साउथ एशिया के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर विक्रम पांडे ने कहा, “हर बार जब आप अपने डर का सामना करते हैं, तो आपके पास सुनाने के लिए एक यादगार कहानी होती है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button