बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक स्मारक के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान ने जस्सूसर गेट स्थित स्वर्गीय मूलचंद पारीक मूर्ति सर्किल के आसपास हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर नगर निगम की उपायुक्त दमयंती कंवर को ज्ञापन सौंपा।

संस्थान के अध्यक्ष नित्यानंद पारीक के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल में कांग्रेस नेता सलीम भाटी, संस्थान के सचिव राकेश पारीक तथा नवरतन भादानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि मूर्ति सर्किल के आसपास दूध की दुकानें, फल-फ्रूट विक्रेता एवं गोलगप्पे के ठेले लगने से लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिससे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक की प्रतिमा का सौंदर्य एवं सम्मान प्रभावित हो रहा है। संस्थान ने कहा कि शहर के अन्य प्रमुख सर्किलों पर इस प्रकार का अतिक्रमण देखने को नहीं मिलता, इसलिए इस स्थल को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाना चाहिए।

संस्थान ने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि मूर्ति सर्किल के आसपास लगे अस्थायी ठेलों एवं दुकानों को हटाकर परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए, ताकि स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति और प्रतिमा की गरिमा बनी रहे। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद नगर निगम प्रशासन ने मामले पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button