बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

दिल ढूंढता है, फिर वही फुर्सत के रात दिन….” गीत संगीत संध्या कार्यक्रम 18 जुलाई को

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा आगामी 18 जुलाई की संध्या को नोखा रोड़ के रामदेव कॉलोनी स्थित अहम् अकेडमी इंग्लिश स्कूल परिसर हॉल  में “दिल ढूंढता है फिर वही फुर्सत के रात दिन” गीत संगीत की संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जा गया।  इस कार्यक्रम से जुड़े संगीत कला प्रेमी  सैय्यद अख्तर ने इस बाबत सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की गायिका अफसा खान इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मेघराज नागल के साथ सदाबहार हिंदी फिल्मों के डुयेट सोंग्स की प्रस्तुतियां देंगी। वहीं दूसरी कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने बताया कि जैसलमेर के मोहम्मद रफी ,गोविन्द भाटी, सूरतगढ़ लालचंद मेहरड़ा तथा बीकानेर के नारायण बिहाणी, राजेंद्र बोथरा, इंजीनियर कमलकांत सोनी, सुनील शादी , कैलाश खरखोदिया, राधेश्याम ओझा, सुरेश जोशी, जावेद मिर्जा, विक्रम सिंह पडिहार, पवन कुमार चढ्ढा, विनोद सक्सेना,हरिनारायण सिंह, लक्ष्मीनारायण भाटी, वीणा ओझा, मास्टर उदय सिंह, मास्टर दिव्यांशु अग्रवाल, हेमंत शर्मा, रामकिशोर यादव , कमलजीत कौर, प्रेमरतन स्वामी,राधाकृष्णन सोनी , शाकिर हुसैन चौपदार , घनश्याम सोलंकी  सहित अन्य कलाकारों द्वारा अफसा खान के साथ सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र डागा होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता एनडी रंगा करेंगे। कार्यक्रम के विशेष मेहमान रामरतन धारणिया, राज खंजाची होंगे ओर कार्यक्रम मंच संचालन कमलकांत सोनी करेंगे।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button