बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
“सुरों का संगम” सदाबहार नगमों का कार्यक्रम कल रविवार को अजमेर में

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। पार्श्वगायक मोहम्मद रफी एवं किशोर कुमार को समर्पित “सुरों का संगम “सदाबहार गीत संगीत का कार्यक्रम अजमेर की संगीत को समर्पित ग्रुप द्वारा कल रविवार 12 जुलाई को अजमेर की होटल दाता इन में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था संस्थापक ओमप्रकाश पंवार , अध्यक्ष नखर सिंह राठौड़ एवं संरक्षक प्रवेश मीनावत ने बताया कि कार्यक्रम में इस बार भी (35 से 45) सिंगर ही अपनी प्रस्तुति दे पाएंगे। क्योंकि महान गायक मोहम्मद रफ़ी साहब की आगामी 31 जुलाई को पुप्यतिथि है और महान सिंगर किशोर कुमार की आगामी दिनों में जयंती इसलिए इस बार यह इवेंट उन्हीं पर आधारित है। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा विशेष बुलावे पर बीकानेर से सुनील दत्त नागल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जो कि ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउंडेशन रजि जयपुर संस्था के संरक्षक हैं। जो जगजीत सिंह को अपना आदर्श मानते हुए उनकी गायी ग़ज़लों की प्रस्तुतियां देंगे। ये जानकारी कार्यक्रम आयोजक ओमप्रकाश पंवार ने दी है।
कार्यक्रम के मुख्य सुरेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व सभापति नगर निगम अजमेर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन जैन ऑनर बिरला सीटी पार्क अजमेर करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में सतीश वर्मा,अश्वनी वेष्णव, घनश्याम शर्मा, अभिषेक जैन,यज्ञदूत शर्मा, हर्षित शर्मा ( नानू), धर्मपाल चांदवानी,मंगल सिंह राठौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
Subscribe to my channel


