देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विश्व शांति के लिए वंदे मातरम टीम का सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, मन मंदिर में गूंजे भक्ति गीत

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 8 जुलाई। वंदे मातरम टीम कोट गेट, बीकानेर द्वारा प्रत्येक मंगलवार को विश्व शांति और जनकल्याण की कामना से आयोजित किए जा रहे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की आठवीं कड़ी का आयोजन खतूरिया कॉलोनी स्थित मन मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन सुरेश गुप्ता एवं उनकी टीम ने किया।

शाम 7:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में भजन गायक नवदीप बीकानेरी ने श्रीराम, बजरंगबली और भैरूनाथ के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनके लोकप्रिय भजन “भेरुनाथ रा घुगरिया” पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुधा आचार्य द्वारा शंखनाद से हुआ, जिसके बाद महंत विमर्शानंद गिरि के गुरु पूजन के साथ धार्मिक आयोजन आगे बढ़ा। इस अवसर पर अतिथि के रूप में आरएसएस के अंबरीश कृष्ण मोहता तथा व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी विक्रम तिवारी उपस्थित रहे। वंदे मातरम टीम के पदाधिकारियों ने अतिथियों का कुमकुम तिलक, गुलाब की माला, रामनामी दुपट्टा, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम महिला शक्ति टीम की सदस्याओं ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप ठंडाई वितरित की गई।

इस अवसर पर नवदीप बीकानेरी का भी खतूरिया कॉलोनी के प्रथम भक्ति आयोजन में विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम टीम के मुकेश जोशी एवं भंवरलाल लिम्बा ने आगामी धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी। विजय कोचर ने बताया कि व्यास कॉलोनी शिव मंदिर में होने वाले अगले कार्यक्रम के संयोजक तरुण गुरेजा होंगे, जबकि प्रस्तावित 11,000 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के संयोजक भंवरलाल लिम्बा बनाए गए हैं।

महंत विमर्शानंद गिरि ने अपने उद्बोधन में हनुमान जी के जीवन चरित्र और हनुमान चालीसा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा और तन्मयता से किया गया हनुमान चालीसा का पाठ जीवन की कठिनाइयों को दूर करने का मार्ग प्रशस्त करता है।

कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम महिला शक्ति की सदस्याओं सहित सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने खड़े होकर “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया। इस दौरान मनोहर खीचड़ को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता तथा महेंद्र जोशी को गोमय उत्पादों के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अमित सोनी, आनंद जोशी, भवानी शंकर सुथार, विनोद जोशी, मांगीलाल सुथार, तरुण सेवग, नमन सियाग, पुष्पेंद्र सिंह भाटी, कैलाश गुप्ता, राजेंद्र रामपुरिया, एडवोकेट विनोद शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर भक्ति एवं सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश जोशी ने किया, जबकि अंत में वंदे मातरम टीम के प्रचारक एवं प्रवक्ता पुरुषोत्तम सुथार ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button