देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मौहल्ला दमामियान में भव्य मिलाद खानी का आयोजन किया गया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। पिछली गुरुवार की रात्रि को उर्स नबी शाह दाता के 101वें मौके पर आस्ताने नबी शाह दाता के मजार के पास एक भव्य मिलाद खानी का आयोजन किया गया ।
जिसमें बीकानेर शहर की मिलाद पार्टियां आई शुक्रवार को सिकंदर कालू ने विज्ञप्ति में बताया की इस प्रोग्राम में अलीमुद्दीन जामी पार्टी ,मकबूल एण्ड पार्टी ,फैजान एंड पार्टी ,फारूक एंड पार्टी, रिड़मलसर से पार्टी तनवीर एंड पार्टी, मुमताज एंड पार्टी ,जाकिर एंड पार्टी ने अपने अपने मखसूस अंदाज में हम्द नात मक़बत पेश की । गुलाम मैनुद्दीन ने बताया कि इस प्रोग्राम की सदारत सैयद पीर कमरूदीन ने की ।ओर मुख्य अतिथि मौलाना नौशाद अहमद थे। विशिष्ट अतिथियों में मौलाना मोहिउद्दीन थे और कार्यक्रम में हाफिज नईमुद्दीन , मौलाना शोएब हसन अली, अशरफी , खलीफाई मदनी मियां, हाफिज नेक मोहम्मद ने शिरकत कर प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई ।इस कार्यक्रम के अंत में दुआ कि गई जिसमें और मोहम्मद अखलाक ,वाजिद अली, अमीर खान, बाबू गेला ,सूफियान अली ,शाहरुखान आदि लोगों ने अपनी सेवाएं दी कार्यक्रम के अंत में बाबू गेला की तरफ से सभी के लिए देग तकसीम की गई।

Subscribe to my channel


