बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डॉक्टर्स डे पर डॉ. कन्हैया लाल कच्छावा का सम्मान, स्माइल फाउंडेशन ने जताया आभार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
डॉक्टर्स डे के अवसर पर जोड़बीड़ भेरुनाथ स्माइल फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कन्हैया लाल कच्छावा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने डॉ. कच्छावा को साफा पहनाकर, बुके भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व मेघराज गहलोत ने किया। उनके साथ फाउंडेशन की टीम सदस्य अलका पारीक, गीता, बुधराम जी एवं मोहिनी शर्मा ने मिलकर डॉक्टर्स डे का उत्साहपूर्वक आयोजन किया और चिकित्सकों के समाज के प्रति समर्पण एवं सेवाभाव की सराहना की।
सम्मान से अभिभूत डॉ. कन्हैया लाल कच्छावा ने स्माइल फाउंडेशन की पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज से मिलने वाला सम्मान चिकित्सकों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि मेघराज गहलोत के नेतृत्व में स्माइल फाउंडेशन समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन करती रहती है तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर सक्रिय रहती है।

Subscribe to my channel


