बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिवस सेवा कार्य के रूप में मनाया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

2 जुलाई 2026

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिवस जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में सेवा कार्य के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता गंगा जुबली गौशाला पहुंचे और गायों को हरा चारा, पौष्टिक आहार एवं गुड़ खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजन के बीच मिठाई वितरित कर खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि मदन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और सक्रियता के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिली है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, जिला उपाध्यक्ष किशन मोदी, जय भगवान अग्रवाल, जिला मंत्री सुनीता हटीला, जिला मंत्री तरुण स्वामी, मीडिया विभाग से चंद्र गहलोत, युवा मोर्चा के गजेंद्र सिंह भाटी, अंकित तंवर, पार्षद हसन अली टाक, किशोर आचार्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button