बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सुमन छाजेड़ ने यमुना जल समझौते को बताया शेखावटी के सपनों को साकार करने वाला ऐतिहासिक निर्णय

यमुना जल समझौते पर भाजपा शहर जिला बीकानेर ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

30 जून 2026

बीकानेर। भाजपा शहर जिला बीकानेर ने शेखावटी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक यमुना जल समझौते को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि यह समझौता राजस्थान के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा और शेखावटी क्षेत्र के लोगों के वर्षों पुराने सपने को साकार करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।

भाजपा पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल एवं दृढ़ नेतृत्व के कारण ही दशकों पुराना यह जटिल विषय समाधान तक पहुंच पाया है। केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकार होने का प्रत्यक्ष लाभ राजस्थान की जनता को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि शेखावटी क्षेत्र में यमुना का पानी पहुंचाने का सपना पूर्ववर्ती सरकारों की उदासीनता के कारण वर्षों तक अधूरा रहा, लेकिन डबल इंजन सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता और इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए इस दिशा में ऐतिहासिक पहल कर इसे धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

इस ऐतिहासिक समझौते पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत सहित भाजपा शहर जिला बीकानेर के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और यमुना जल समझौता इसी संकल्प का एक स्वर्णिम परिणाम है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button