बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कलेक्ट्रेट घेराव में उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन झुका

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन की 10 सूत्रीय मांगों पर व बोर्डर पर धार्मिक स्थल तोडने के मुद्दे पर बनी सहमति, धरना स्थगित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 30.06.2026

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के संयुक्त नेतृत्व में ’’पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ जो कि पिछले 20 दिन से चल रहा था तथा बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों को तोड़ने के सम्बन्ध में आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कर्मचारी मैदान में ऐतिहासिक जनसभा आयोजित हुई। उसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया और कलेक्टर व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बिन्दूवार चर्चा हुई। जिसमें सभी पीबीएम सुधार सम्बन्धित 10 सूत्रिय मांगों व बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों को तोड़ने के सम्बन्ध मंें जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चर्चा की। जिसमें निम्नाकिंत मांगों पर सहमति बनी-सीएम मूंधड़ा मेडिसिन विंग का दो महिने में शुरू कर दी जायेगी, वर्षों से तैयार जनाना (गायनिक) विंग में राज्य सरकार से ढाई करोड़ का बजट प्रस्ताव भेजा हुआ हैं बजट राशि मिलते ही काम शुरू होकर 31 दिसम्बर तक शुरू कर दी जायेगी, पीबीएम अस्पताल में हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। कमेटी एक महिने में अपनी रिपोर्ट देगी। अगर उसमें संघर्ष समिति संतुष्ट नहीं हुई तो आईएएस अधिकारी से पुनः जांच करवाई जायेगी, अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सभी आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाइयों की नियमित उपलब्धता, सीटी स्कैन, एमआरआई तथा अन्य आवश्यक जांचों की समयबद्ध एवं सुचारू व्यवस्था, प्रशासनिक लापरवाही के कारण बंद पड़े चिकित्सा एवं अन्य उपकरणों को तत्काल चालू करने, ड्यूटी अवधि के दौरान सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश जारी किये जा चूके हैं, चिकित्सकीय लापरवाही से प्रभावित उन प्रसूता महिलाओं को, जिनकी किडनी खराब हुई है, उनकी उचित जांच जारी हैं, रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई व पीड़ितांे को मुआवजा दिलवाया जायेगा, मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, अभद्रता एवं मारपीट की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गाईड लाईन जारी की जा चूकी हैं। इसी प्रकार बॉर्डर क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के मुद्दे पर भी प्रशासन ने भविष्य में किसी भी कार्रवाई से पहले विधिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन करने का भरोसा दिया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी।

जिला व अस्पताल प्रशासन तथा कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल के बीच सहमती बनी उसके बाद धरना स्थिगित कर दिया गया हैं।

प्रशासन के साथ वार्ता में बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, डॉ. बी.डी.कल्ला, भंवरसिंह भाटी, सुशीला रामेश्वर डूडी, डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, सत्तु खान पड़िहार, प्रहलादसिंह मार्शल, श्यामसिंह भाटी आदि शामिल रहें।

आज की जनसभा में पीसीसी चीफ गोविन्दसिंह डोटासरा, नेताप्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम डी चौपदार व महिला प्रदेश की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सारीका सिंह, अनूपगढ़ विधायक और जिला प्रभारी शिमला नायक, सह प्रभारी मुस्ताक खान, पूर्व विधायक व पीसीसी महासचिव चेतन डूडी, पूर्व मंत्री बीड़ी कल्ला, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, भूदान आयोग अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, विधायक पुसाराम गोदारा, विधायक अमित चाचाण, विधायक हाकम खान, पूर्व विधायक सोना बावरी, पूर्व विधायक रेवन्तराम पंवार, डॉ राजेन्द्र मूंड, यशपाल गहलोत, पूर्व सांसद भरत मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिंवर, पूर्व चैयमेन मकसूद अहमद, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, नागौर जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, शिवलाल गोदारा, गजेन्द्रसिंह सांखला, श्रीकृष्ण गोदारा, कॉमरेड हनुमान चौधरी, शान्ति बेनिवाल, डॉ. प्रीति मेघवाल, सिताराम नायक, राजेन्द्र बापेऊ, जियाउर रहमान, सत्तु खान पड़िहार, अकबर खादी, श्यामसिंह भाटी, हेमन्त यादव, साजिद सुलेमानी, रायसिंह गोदारा सहित हजारों की तादाद में कांग्रेसजन शामिल रहें।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button