देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम एवं लालगढ़ रेल्वे स्टेशन से बीकानेर-अहमदाबाद ( साबरमती ) ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव : सुमन छाजेड़

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

18 जून 2026

बीकानेर, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन में उत्साह का माहौल है।

जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रातः 6:30 बजे करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।

गहलोत ने बताया कि योग कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय मंत्री सुबह 9:30 बजे लालगढ़ रेलवे स्टेशन से बीकानेर-अहमदाबाद (साबरमती) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी तथा इससे गुजरात सहित विभिन्न क्षेत्रों के साथ आवागमन और अधिक सुगम होगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button