LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस का सघन सत्यापन अभियान, 10 वर्षों के 208 संपत्ति संबंधी अपराधियों का किया गया सत्यापन

 

रिपोर्ट : डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल : 7376326175

लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खीरी पुलिस द्वारा विशेष सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पिछले 10 वर्षों के दौरान चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी और छिनैती जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया।

अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों ने चिन्हित अपराधियों को थाने पर बुलाकर उनकी वर्तमान स्थिति, निवास स्थान एवं गतिविधियों की गहन जांच की। साथ ही यह भी सत्यापित किया गया कि वर्तमान में वे किस प्रकार की आजीविका चला रहे हैं तथा उनकी आय का स्रोत क्या है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न हों।

सत्यापन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, शांति व्यवस्था भंग करने अथवा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल न होने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अपराध में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 208 संपत्ति संबंधी अपराधियों का सत्यापन किया गया। सबसे अधिक सत्यापन थाना खमरिया में 18, ईसानगर में 14, गोला में 13 तथा निघासन, कोतवाली सदर और मोहम्मदी में 12-12 अपराधियों का किया गया।

खीरी पुलिस का यह अभियान अपराधियों पर निगरानी रखने और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button