LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

आगामी त्यौहार ‘मोहर्रम’ के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

*आगामी त्यौहार ‘मोहर्रम’ के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*

*दिनांकः-18.06.2026*

       आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय श्री अंजनी सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया डॉ. ख्याति गर्ग की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी ‘मोहर्रम’ पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के सभी संभ्रांत नागरिक, विभिन्न धर्म गुरु, ताजियादार और पीस कमेटी के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अधिकारियों द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:

1. ताजिया और जुलूस केवल पूर्व से निर्धारित और पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएं। किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत बिल्कुल न की जाए।

2. शांति व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

3. सोशल मीडिया सेल द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स और इंस्टाग्राम आदि पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है। भ्रामक खबरें, अफवाह या भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

4. किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या समस्या की जानकारी तुरंत डायल 112 या अपने स्थानीय थाना प्रभारी को दें। पुलिस और प्रशासन जनपद में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button