बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
स्वामी विवेकानंद जी की वाटिका में कचरा ही कचरा, नशेड़ियों की भरमार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण युवाओ के प्रेरणास्रोत रहे स्वामी विवेकानंद जी की वाटिका के हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसकी साफ सफाई को लेकर पूर्व पार्षद सुनील बांठिया ने बताया कि यह वाटिका पार्क आज का नहीं वर्षों पुराना है लेकिन इस वाटिका को प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण पार्क में पसरा कचरा ओर जगह जगह से पार्क टूटा पड़ा है, पार्क के चारों ओर जगह जगह से असामाजिक तत्वों द्वारा लोहे की रेलिंग भी उखाड़ कर ले गए। साथ ही नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। इसके साथ पूर्व पार्षद बांठिया ने कहा अब तो बीकानेर विकास प्राधिकरण बन चुका है। विकेकानंद जी की वाटिका का कायाकल्प होना चाहिए, क्योंकि वर्तमान की डबल इंजन सरकार के पास विकास के लिए बजट की कमी नहीं फिर भी बीकानेर के विकेकानंद जी वाटिका ही नहीं ऐसे अनेक पार्कों के हालात बद से बद्तर है, आखिर कब जागेगा बीकानेर विकास प्राधिकरण कुंभकर्ण की नींद।

Subscribe to my channel


