बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, बृजेश पंवार जिला अध्यक्ष और राजेश जनागल जिला मंत्री निर्वाचित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 09 जून 2026। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) जिला इकाई बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को बिश्नोई धर्मशाला, बीकानेर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में संगठन के प्रदेश सभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया का संचालन डॉ. करणीदान कच्छावा एवं श्रीमती सुशीला जयपाल (प्रधानाचार्य) ने किया। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक चेतराम चावला एवं मुरारीलाल बैरवा भी मौजूद रहे।

अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से बृजेश पंवार को जिला अध्यक्ष तथा राजेश जनागल को जिला मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित शिक्षकों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) शिव शंकर चौधरी तथा लोकेश कुमार आत्रेय सहित जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और सैकड़ों शिक्षक साथियों ने भाग लिया।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल गोयल, पूर्व सभा अध्यक्ष मोडाराम करेला तथा पूर्व महामंत्री केसरीचंद जनागल ने संगठन की उपलब्धियों, कार्यशैली और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन की रीति-नीति से सदस्यों को अवगत कराते हुए शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में भंवरलाल कोलासर (उपाध्यक्ष), हेमाराम गहलोत (सभा अध्यक्ष), ब्लॉक अध्यक्ष मेघराज पन्नू, ओमप्रकाश कांटिया, उत्तमाराम पंवार, अखाराम (लूनकरणसर), जीवणराम पंवार (डूंगरगढ़), धन्नाराम पटीर, भोमराज इंदलिया, रामकिशन, रामेश जनागल, अशोक कुमार पंवार सहित जिला कार्यकारिणी बीकानेर के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अधिवेशन का समापन संगठन की मजबूती, शिक्षक हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक योगदान के संकल्प के साथ हुआ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button