बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
कोरा कागज था ये मन मेरा….गीत संगीत संध्या कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा रविवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन के सामने वृंदावन होटल के फर्स्ट फ्लोर हॉल में “कोरा कागज था ये मन मेरा”…. सदाबहार फिल्मी गीतों से भरे गीत संगीत की संध्या कार्यक्रम में सदाबहार नगमे गूंजे। कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम के शुरुआत में मां सरस्वती के तेल चित्र पर कार्यक्रम अतिथियों के एवं गायक कलाकारों द्वारा माल्यार्पण कर शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश कुमार जोशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पन्नालाल नागल एवं नारायण बिहाणी ने संयुक्त रूप से की।
कार्यक्रम में अतिविशिष्ट मेहमान के तौर पर जैसलमेर के गायक कलाकार मोहम्मद रफीक , गोविंद भाटिया एवं सूरतगढ़ के लालचंद मेहरड़ा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में कमलजीत कौर, सैयद अख्तर , भवानी सिंह चौहान, प्रेम रत्न स्वामी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की मुख्य गायिका दिल्ली की हिमांशी चौधरी के साथ सदाबहार हिंदी फिल्मों के सुपरहिट डुएट सॉन्ग स्थानीय गायक कलाकार मेघराज नागल, नारायण बिहाणी, इंजीनियर कमलकांत सोनी, राधेश्याम ओझा, विक्रम सिंह पडिहार, सुनील शादी,रामकिशोर यादव, मास्टर उदय सिंह बन्ना, आषुतोष रावल, अनुराग नागर, लक्ष्मीनारायण भाटी, भवानी सिंह चौहान, घनश्याम सोलंकी, यशपाल नागपाल, शाकिर हुसैन सहित अन्य कलाकारों द्वारा पेश किए गए । कार्यक्रम मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी ने किया।
मेघराज नागल -8619532062
Subscribe to my channel


