LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ में नशा तस्कर गिरफ्तार, 4.23 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 06 जून। जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने के अभियान #NashaMuktJammuandKashmirAbhiyan के तहत जिला पुलिस पुंछ ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सुरनकोट की टीम ने एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सुरनकोट की टीम मोहड़ा वाला नाका क्षेत्र में नाका चेकिंग और गश्त ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 4.23 ग्राम हेरोइन जैसी मादक पदार्थ बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सफीर अहमद पुत्र नसीर अहमद निवासी समोटे, तहसील सुरनकोट, जिला पुंछ के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना सुरनकोट में एफआईआर संख्या 162/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा इसके गंतव्य का पता लगाया जा रहा है।

जिला पुलिस पुंछ ने कहा है कि नशा तस्करी के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशीले पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button