ग्राम खटोला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ समापन,मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल
The cricket tournament held in village Khatola concluded with a prize distribution ceremony; former MLA Rajkumar Thukral arrived as the chief guest.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। ग्राम खटोला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान खटोला टीम ने जयनगर को 22 रनों से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खटोला टीम ने निर्धारित ओवरों में जयनगर के सामने 160 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयनगर की टीम खटोला की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 138 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे टूर्नामेंट प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से नवाजा गया, जिसमें गणेश मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज रहे। इसके अलावा करन को मैन ऑफ द मैच, संजय शर्मा को बेस्ट बॉलर और हिमांशु जोशी को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिमांशु, गोलू, गणेश, योगेश, सुनील, संजय शर्मा, चंदू मेहरा, चंदू कार्की, करन, गोल्डी, अजय, कुलदीप, नारायण, दीपक, अभिषेक और सुधीर सहित समस्त आयोजक मंडल व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


