LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

जनपद खीरी दिनांक 07.05.2026

*थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से चोरी के रूपये व अवैध तमंचा कारतूस बरामद*

         पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 07.05.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0283/2026 धारा 305(ए)/324(4) बीएनएस की चोरी घटना का सफल अनावरण करते हुये एक नफर अभियुक्त आयुष शुक्ला उर्फ छुटकन्ने पुत्र विजय कुमार शुक्ला निवासी मोहल्ला गढी रोड़ शान्ति नगर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को कुल 2600/- रूपये व एक अदद अवैध तंमचा 315 बोर व एक अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण*

आयुष शुक्ला उर्फ छुटकन्ने पुत्र विजय कुमार शुक्ला निवासी मोहल्ला गढी रोड़ शान्ति नगर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी

*बरामदगी का विवरण ….*

कुल 2600/- रूपये व एक अदद अवैध तंमचा 315 बोर व एक अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद होना ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1.उ0नि0 गौरव कुमार कोतवाली सदर जिला खीरी

2.उ0नि0 उमाशंकर गंगवार कोतवाली सदर जिला खीरी

3.हे0का0 दिलीप कुमार कोतवाली सदर जिला खीरी

4.का0 अरविन्द कुमार कोतवाली सदर जिला खीरी

5.का0 अंकित चौधरी कोतवाली सदर जिला खीरी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button