रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376 3261 75
खीरी, 18 अप्रैल 2026। जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना मैगलगंज पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में थाना मैगलगंज की एंटी रोमियो टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसी क्रम में 18 अप्रैल 2026 को कस्बा मैगलगंज चौराहे पर महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्यासागर पुत्र रामदीन निवासी ग्राम तालसागर थाना उचौलिया, जिला खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 163/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक शुभम कुमार
कांस्टेबल रवि कुमार
महिला कांस्टेबल सोनी माथुर
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।