LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ: नशा तस्कर गिरफ्तार, 6.90 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 18 अप्रैल 2026 — नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुंछ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस स्टेशन सुरनकोट की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, सुरनकोट पुलिस की टीम आईटीआई रोड पर नाका चेकिंग और गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पीछा कर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 6.90 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी की पहचान अयाज अहमद पुत्र फजल हुसैन निवासी वार्ड नंबर 07, मिर्जा मोड़, सुरनकोट, जिला पुंछ के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस थाना सुरनकोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत एफआईआर संख्या 95/2026 दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से आया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, साथ ही इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
पुंछ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Subscribe to my channel


