*थाना मैलानी पुलिस द्वारा बाकेंगज में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर हुये विवाद में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में आज दिनांक 18.04.2026 को थाना मैलानी पुलिस द्वारा मु0अ0स0 82/26 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(2)/109(1)/3(5)/76/317(3) बीएनएस व मु0अ0स0 083/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/326(F)/109(1)/310(2)/121(1)/132/324(5)/61(2)/126(2) बीएनएस व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 व 3/4 सार्वजनिक सम्पति नुकसान अधि० थाना मैलानी जिला खीरी मे वांछित 01 नफर अभियुक्त काशीराम पुत्र जीयनलाल निवासी ग्राम मोतीपुर थाना मैलानी जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त द्वारा दिनांक 14.04.2026 को अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर बाकेगंज में हुये विवाद में पथराव आदि किया गया था, अभियुक्त के कब्जे से एक अदद सरकारी डण्डा व एक अदद सरकारी हेल्मेट बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.काशीराम पुत्र जीयनलाल उम्र करीब 60 वर्ष निवासी ग्राम मोतीपुर थाना मैलानी जिला खीरी
*बरामदगी-*
1.एक अदद सरकारी डण्डा व एक अदद सरकारी हेल्मेट
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 श्री दृगपाल सिंह थाना मैलानी जिला खीरी
2. उ0नि0 श्री योगेन्द्र सिंह थाना मैलानी जिला खीरी