बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा: नेहरू कॉलोनी में पेयजल व सीवरेज परियोजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा (राजस्थान): शहर के नेहरू कॉलोनी वार्ड संख्या 26 में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के तहत सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता श्री अशोक जैन ने की।

इस दौरान सामुदायिक विकास विशेषज्ञ श्रीमती गायत्री गर्ग ने लक्षित समूह चर्चा के माध्यम से परियोजना से होने वाले विकास कार्यों और उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई पेयजल योजना के तहत कॉलोनी में पाइपलाइन बिछाने के बाद पर्याप्त मात्रा और पूर्ण दबाव के साथ साफ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि सभी जल कनेक्शनों पर जल मीटर लगाए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं से उनके वास्तविक पानी के उपयोग के आधार पर ही जल शुल्क लिया जाएगा। इससे पानी की बचत को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में संवेदक फर्म जीसीकेसी की प्रतिनिधि चांदनी चौधरी और लक्ष्मी चौधरी ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “स्वच्छता के बिना समृद्धि संभव नहीं है।” उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

परियोजना के अंतर्गत घरों के शौचालय, रसोई और बाथरूम को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे गंदगी, मच्छरों और मक्खियों से फैलने वाली बीमारियों से राहत मिलेगी और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पवन देवी, सहायिका पुष्पा देवी एवं आशा सहयोगिनी कमला प्रजापत का भी सराहनीय सहयोग रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button