ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बायतु में पहली बार पत्रकारों का भव्य होली स्नेह मिलन समारोह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के बीच संवाद से मजबूत हुआ आपसी समन्वय

पत्रकार समाज की आवाज, जनहित के मुद्दों को उठाने में निभाते हैं अहम भूमिका

खेमाबाबा प्रेस क्लब बायतु द्वारा पत्रकार स्नेह मिलन व होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

बायतु/खीयाराम पालीवाल

खेमाबाबा प्रेस क्लब बायतु के तत्वावधान में गुरुवार को इंडोर हाई स्कूल मैदान में पत्रकार स्नेह मिलन एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच संवाद, परिचय और आपसी सौहार्द को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता जसवंत मुंढ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि तहसीलदार बायतु मोनालिसा उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेमाबाबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक धतरवाल व उपाध्यक्ष खीयाराम पालिवाल ने की, जबकि मंच संचालन चूनाराम पालीवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वही खेमा बाबा प्रेस से घमंडाराम परिहार सचिव, मनीष शर्मा महासचिव, मीडिया प्रभारी शौकत सोलंकी, संगठन मंत्री प्रकाश शर्मा, सहित क्लब के सदस्य चुनाराम चौधरी, ओमप्रकाश गोदारा, किशनलाल शर्मा, चिमाराम धतरवाल तथा क्षेत्र के कई पत्रकार मौजूद रहे।

इस अवसर पर कुंभाराम धतरवाल, जोगाराम भोजासर, अजय कुमार, मंडल अध्यक्ष हनुमान जाणी, बायतु थानाधिकारी डॉ. मनोहर विश्नोई, उप जिला अस्पताल बायतु के पीएमओ डॉ. नरेन्द्र चौधरी, पीएचईडी विभाग के एक्सईएन अशोक मीणा, वन विभाग के रेंजर रुपाराम विश्नोई, सीआईडी शाखा के पोकरराम चौधरी, शिक्षा विभाग के एसीबीओ सुरेश शर्मा, कॉलेज प्राचार्य केसाराम चौधरी, युवा व्यवसायी राजुराम जाणी, नवलाराम पालीवाल (पूर्व सैनिक), चिमाराम जाणी, सरपंच चिमनजी गोमाराम पोटलिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पहली बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों का एक मंच पर संवाद:-

बायतु उपखंड में पहली बार पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों को एक मंच पर लाकर पत्रकार स्नेह मिलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता की भूमिका, समाज के मुद्दों को उजागर करने और प्रशासन व मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व – जसवंत मुंढ:-

मुख्य अतिथि जसवंत मुंढ ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी मेलजोल बढ़ता है और लोगों के बीच एकता व सद्भाव मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों के बीच संवाद और सहयोग को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ – तहसीलदार मोनालिसा:-

विशिष्ट अतिथि तहसीलदार मोनालिसा देथा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष और सच्ची खबरों के माध्यम से आमजन की आवाज को मजबूती से उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनहित के कार्यों को गति मिलती है और आमजन को राहत मिलती है।

मीडिया और पुलिस के समन्वय से मजबूत होती है कानून व्यवस्था:

थानाधिकारी डॉ. मनोहर विश्नोई ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया के बेहतर समन्वय से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

समाज के विकास में शिक्षा और पत्रकारिता दोनों की अहम भूमिका:

शिक्षा विभाग के एसीबीओ सुरेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं कॉलेज प्राचार्य केसाराम चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है और पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया का योगदान:

उप जिला अस्पताल बायतु के पीएमओ डॉ. नरेन्द्र चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाने और जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बेहतर समन्वय से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का किया आभार व्यक्त:

कार्यक्रम के अंत में खेमाबाबा प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष खीयाराम पालीवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों और आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

वहीं मीडिया प्रभारी शौकत सोलंकी ने भी सभी अतिथियों, अधिकारियों और पत्रकार साथियों का कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button